24 घंटे का भव्य अष्टयाम का हुआ आयोजन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत निवासी केशव सिंह के निजी आवास पर 24 घंटे का भव्य अष्टयाम का आयोजन किया गया, जिसमें अमरेश सिंह व्यास व उनकी मंडली द्वारा 'हरे राम हरे कृष्णा' का अलग अलग अनोखे अंदाज में गायन कीर्तन कर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध नालवादक स्व. द्वारिका यादव के पुत्र राजेश यादव ने बताया कि प्रतिदिन गाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वहीं अपने पिता से संगीत व वाद्ययंत्र का विद्या जो अपने पिता से विरासत में मिली हैं उन्हें संजो कर रखने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी दौरान अमरेश सिंह व्यास ने शिव-विवाह गायन से लोगों को झकझोर दिया। उक्त मौके पर उमेश सिंह, टिंकु सिंह, मनीष सिंह, धर्म नाथ यादव, सूमेश सिंह, अशोक सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।