घर में हजारों रूपये की संपत्ति की चोरी!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ददरे में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार सिसवन ददरे गांव निवासी नितेश सिंह के घर में चोरों द्वारा हजार रुपए के समान पर हाथ साफ कर लिया गया। इस संबंध में नितेश सिंह द्वारा सिसवन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बाइक व मोबाइल की लूट!
सिसवन(सीवान): सिसवन थाना के चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के मेंहदार रामगढ़ मुख्य सड़क पर मां बन शक्ति ग्रामीण गैस एजेंसी के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार युवक को घर कर उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के सरॉव गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह अपने ससुराल जा रहे थे। तभी मेंहदार रामगढ़ सड़क पर गैस एजेंसी से करीब 400 मीटर दक्षिण पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक कर असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित ने प्राथमिक की दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद से पुलिस ने सोमवार को अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगह पर छापेमारी की।
छठ घाट का निरीक्षण!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े धूमधाम के साथ छठ व्रत होता है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान छठ घाटों को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए।