अगहनी धान फसल का फसल का किया गया प्रयोग!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के रामगढ़ गांव में अगहनी धान फसल का फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया। उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह व अंचलाधिकारी सतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विकास सिंह के खेत में कटनी प्रयोग संपादित किया गया।
इस योजना के तहत फसलों की उपज का आकलन के लिए निर्धारित मानक के तहत स्क्वायर मीटर में वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से कटनी का प्रयोग किया गया। कटनी के बाद धान की तैयारी कर वजन लिया गया। साथ ही बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में किसान सलाहकारों के माध्यम से अगहनी धान काटने का काम चल रहा है। सभी पंचायतों से रिपोर्ट प्राप्त कर उससे जिले का दर निकालकर इसकी जानकारी निदेशालय को भेजी जाएगी। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि फसल काटने का यह प्रयोग 10 गुना 5 मीटर क्षेत्रफल में किया गया है, जिसमें 22 किलो 600 ग्राम कि उपज पाई गई। इसी के आधार पर प्रखंड में धान की फसल की उपज का पता लगाया जाएगा और इसकी रिपोर्ट जिला मे भेजी जाएगी, जहां फसल सहायता योजना के तहत क्षतिपूर्ति तय कि जाएगी। मौके पर किसान सलाहकार उपेंद्र कुमार मौजूद थे।