बीडीओ व सीओ ने किया सरयू नदी के तटवर्ती छठ घाटों का निरीक्षण!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार) : आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने प्रखंड सरयू नदी के तटवर्ती छठ घाटों का गुरुवार को निरीक्षण किया। सिसवन के शिवाला घाट,डीआईजी घाट, अलगू सिंह घाट सहित अन्य सभी घाटों का निरीक्षण कर बीडीओ ने छठ घाटों की साफ-सफाई एवं कई चिन्हित घाटों पर बेरीकेटिग लगाने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण कर घाट पर साफ-सफाई एवं घाटों पर जाने वाली रास्ते की सफाई एवं लाइट सहित अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया गया है। वहीं अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि छठ पर्व में अधिक गहरे पानी वाले घाटों पर बेरिकेटिग लगाने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने कहा कि छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मौके पर मुखिया पति धर्मनाथ साह, अजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।