"निगमित समाजिक उतरदायित्व" का हुआ प्रशिक्षण!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के पिपरा चाँद परसा गाव में स्कील डेभलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत राईट्स लिमिटेड गुड़गांव (हरियाणा) के द्वारा संचालित "निगमित समाजिक उतरदायित्व" सीएसआर का गुरुवार को रामसुभग कल्याण समिति द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जहां आस-पास के दर्जनों की संख्या में छात्राओं को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि महाराजगंज स्थित आरबीजीआर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृज किशोर तिवारी आदि ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया।
सिवान सुर्खियाँ
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर दो लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया है जिस पर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में सुनवाई की जाएगी।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाट का प्रखंड स्तर के अधिकारी करेंगे निरीक्षण। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े हैं धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया जाता है वही रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न घाटों के निरीक्षण प्रखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।