राजद प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मानित हुए कार्यकर्ता!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के भागर पंचायत में राजद पाटी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान ने की।
उक्त कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष ई विपीन कुशवाहा, जिला महासचिव राजेश्वर यादव, ई ओमप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव समेत प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों को व कार्यकर्ताओं को शॅल व बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की जिला अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने कहा कि राजद गरीबों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद गरीबों के नेता है और अब वे गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने केंद्र के नरेन्द्र मोदी सरकार को गरीब विरोधी बताया। कहा कि यह सरकार गरीबों के हक की हकमारी कर रही है। नोटबंदी व जीएसटी लागू कर गरीबों के साथ-साथ व्यवसायियों को भी परेशान किया जा रहा है।
ई ओमप्रकाश यादव ने कहा कि गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भाजपा परेशान कर रही है। कहा, केंद्र सरकार द्वारा सीबीआइ, ईडी आदि का दुरुपयोग कर पूरे लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान ने कहा कि भाजपा द्वारा परेशान किए जाने से राजद सुप्रीमो डरने वाले नहीं हैं। वे गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।मौके पर सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।