मुखिया ने किया नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन! छठ व्रतियों को मिला तोहफा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखण्ड के महम्मदपुर पूरबपट्टी में नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत पूजा पाठ व फीता काट कर महम्मदपुर की मुखिया सिया देवी ने आज रविवार को छठ के अवसर पर उद्घाटन किया। वहीं यह छठ व्रतियों को छठ का उपहार हो गया। इस अवसर पर मुखिया ने छठ व्रतियों के बीच फल व वस्र का भी वितरण किया।
उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी शैलेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि आस्था का महापर्व छठ पर्व में पुराने व छोटे घाट का होना अच्छा नहीं था। इस से व्रतियों को काफी कठिनाई हो रहा था। अतः छठ पर्व में ऐसा पुनीत कार्य करने का मौका मिला, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
श्री उपाध्याय के काम से छठ व्रतियों में भी काफ़ी ख़ुशी का माहौल है। उद्धघाटन समारोह में मदन उपाध्याय, मनबोध तिवारी, मुन्ना सिंह, सुरेश तिवारी, प्रेम पंडित, भानु द्विवेदी, रामशंकर मिश्रा, बिनय कुमार दुबे, संजय तिवारी, वार्ड सदस्या बसंती देवी, सभापति देवी, हिराझरी देवी, उप मुखिया राजकिशोर यादव, मनोज महतो, भोला महतो व मठ के महंत श्री रमेश दास आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।