नवनिर्मित आरसीसी छठ घाट का हुआ उद्घाटन! छठ व्रतियों में ख़ुशी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के लेजुआर पंचायत के मुखिया माधुरी देवी, प्रतिनिधि धुपदेव गुप्ता, उपमुखिया पति अखिलेश सिंह व माँझी प्रखंड के बीडीओ रणजीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आज रविवार को बनवार गांव में नवनिर्मित आरसीसी छठ घाट का विधिवत उद्घाटन कर लोकार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम में माँझी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि छठ घाट का व्रतियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण भी किया गया।
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंह ने मुखिया प्रतिनिधि धुप देव गुप्ता के कार्यों का सराहना भी किया। इससे छठ व्रतियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। उक्त मौके पर दूधनाथ माँझी, परमात्मा सिंह, गणेश महतो, शम्भू सिंह, सुरेश प्रसाद, सुरेश माँझी, मकुन प्रसाद, बिपिन सिंह, कौशल कुमार गुप्ता सहित व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों व्रती उपस्थित रहे।