रबी फ़सल के लिए किसान चौपाल का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड धनौती स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को रबी किसान चौपाल आयोजित की गई। चैपाल कृषि समन्वयक डॉ. विमल कुमार व सहायक तकनीकी रजनीश कुमार बैठा की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को खेतों में पराली नही जलाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रीविधि से रबी फसल बुआई तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई।
सिवान सुर्खियाँ!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के विभिन छठ घाटों का गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र सहित हसनपुरा प्रखंड के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी छठ घाटों के साफ-सफाई का जायजा लिया गया।
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि हसनपुरा नगर पंचायत के अरंडा स्थित नोनिया घाट, चिल्ला घाट, नरवा घाट, शिवाला घाट, उसरी स्थित कलवार घाट, सतुआर घाट, खुदीदास महाराज घाट, गरीबदास घाट, हसनपुरा स्थित नोनिया घाट के अलावे विभिन्न घाटों के साफ-सफाई का जायजा लिया गया है।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर तीन लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया।