प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच छठ सामग्री का हुआ वितरण!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को काली मंदिर परिसर में पांच सौ से अधिक छठ व्रतियों के बीच गेहूं, नारियल, केला, नींबू, गागल व सेब आदि छठ सामग्री का वितरण किया गया।
उक्त मौके पर प्रखंड प्रमुख कमला देवी के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने जानकारी दिया कि मुझे आस्था के पर्व छठ पर्व पर पूर्ण विश्वास रहता है।आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा के बीडीसी सदस्य ने कहा कि प्रखंड प्रमुख कमला देवी एक ऐसी महिला प्रमुख हैं, जिनके कार्यों से सभी बीडीसी सदस्य खुश हैं।
उक्त मौके पर घोरहट पंचायत के बीडीसी सदस्य लक्ष्मण यादव, प्यारे अंगद, राम एकबाल साहनी, कन्हैया तिवारी, डॉ संतोष, सिकंदर यादव, अनिल यादव, रवि कुमार, मंजय कुशवाहा, अनुप कुमार सिंह, अस्लम अंसारी, राकेश राय, उपप्रमुख मनोज सिंह व धर्मेंद्र राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।