शरद पूर्णिमा के अवसर पर एस पी रेजिडेंसी पुणे में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन!
पुणे (महाराष्ट्र): शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक और विशाल गंज में मसाला दूध औट रहा था, तो दूसरी ओर आयोजकों के द्वारा म्यूजिकल चेयर तंबोला एवं संगीत का आयोजन किया गया था। प्रतिभागी ज्यादा होने के कारण म्यूजिकल चेयर पांच श्रेणियों में किया गया। ग्रुप A में सीनियर सिटीजन महिलाएं तो B ग्रुप में पुरूषों की प्रतिभागी थे। C ग्रुप में लड़कों को तो D ग्रुप में लड़कियां शामिल थीं। E ग्रुप युवक -युवतियों के लिए रखा गया था।
A ग्रुप महिलाओं में डां कविता परिहार ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी दड़व रहीं।
A ग्रुप पुरूषों में श्री बाला जी प्रथम स्थान पर रहे। B ग्रुप में सत्यजीत प्रथम रहें, वहीं B ग्रुप में इशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। C ग्रुप युवतियों का था, जिसमें रोचक प्रदर्शन कर प्रियंका तिवारी ने अपना परचम फहराया। द्वितीय स्थान पर होस्ट के रूप में नेहा शानप शलाका मानें की विशेष भूमिका रही। तद्उपरांत चांद शब्द पर एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए, जिसमें अनुपमा ने चांद छुपा बादल में... डॉ विवेक शानप नेहा शानप आदि आदि गीतों का सिलसिला मसाला दूध वितरित होने पर समाप्त हुआ, इस अवसर पर पांव भाजी एवं गरमा गरम पुलाव की भी व्यवस्था की गई थीं।