चाटेया में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ दुर्गा पुजा!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव : सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चाटेया गांव में दुर्गा पुजा को लेकर शनिवार की सुवह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दुर्गा पंडाल से शुरू होकर जई छपरा के निकट सरयु नदी के आम घाट से जल लेकर पुनः दुर्गा पंडाल परिसर तक पहुँची। इसके पहले वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ बनारस से आए हुए आचार्य तरूण कुमार पाण्डेय ऊर्फ शास्त्री जी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई।
कलश यात्रा को सुशोभित करने के लिए आगे आगे डीजे पर रामधुन बजाया जा रहा था, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वही कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए घोड़े हाथी भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था जो कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। यदुवंशी पूजा समिति के आयोजनकर्ता डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह से मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।
उक्त मौके पर यदुवंशी पूजा समिति के अध्यक्ष रूपेश यादव, रविकांत यादव, नागेंद्र यादव ,रामेश्वर यादव, महेश यादव, डाक्टर रामदेव यादव, अनिल कुमार यादव, विजेन्द्र कुमार यादव, सुरेश यादव, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।