सारण: भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पितृ पक्ष महोत्सव संपन्न!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी श्मशान घाट के समीप पिछले 14 दिनों से जारी पितृ पक्ष महोत्सव शनिवार को भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के समापन के मौके पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आचार्य सूरजकांत ओझा एवं लाल बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया तथा गरुड़ पुराण कथा एवम विष्णु सहस्त्रनाम मन्त्र जप यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह, डॉ छत्रपति, भागवत तिवारी, अशोक सिंह काका, तथा जटायु सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।