ताजपुर: माता का पट खुलते ही जमा होने लगी श्रद्धांलुओं की भीड़!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर फुलवरिया के पुरानी बाजार स्थित दुर्गा माता स्थान पर शुक्रवार को सप्तमी तिथि के दिन दुर्गा माता का पट खुला। इस दौरान सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा माता का पट खुलते ही आरती में सभी लोग लीन हो गए। आचार्य पंडित धनंजय दुबे के संयोजकत्व में सैकड़ो की संख्या में आरती व भजन गाते दिखे। इस दौरान ताजपुर के पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामाकिशुन सिंह, प्रसिद्ध व्यवसायी सुदामा प्रसाद, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।