सारण: 108 दीपक जलाकर हुआ महाकाल रात्रि का विधिवत पूजा!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के झाखड़ा गांव में भी बड़े ही धूमधाम के साथ महाकाल रात्रि के सप्तमी तिथि को पूजन किया गया। माँझी प्रखंड के अंतर्गत झाखड़ा गांव के मां दुर्गा के मंदिर में सप्तम दिवस महाकाल रात्रि का पुरे आस्था के साथ सैकड़ों भक्तों ने पूजन किया। बताया जाता हैं कि इस दौरान भक्तों ने विवेकानंद तिवारी के आचार्यत्व में 108 दीपक जलाकर महाकाल रात्रि का विधिवत पूजा किया। जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्रि का मुख्य यजमान झगड़ा गांव का प्रतिनिधित्व कर रहे छोटू सिंह है। माता कालरात्रि की पूजन में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं सहित गांव के लोग उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से पुजारी-अभिशान्त सिंह (छोटु), विवेक सिंह, रतनेश सिंह (पप्पु), विकाश सिंह, हर्ष सिंह, गोलू सिंह, पुष्कर सिंह, पृतम कुमार, सचिन कुमार व सुजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।