सारण: शिक्षिका निकहत परवीन के आकस्मिक निधन पर शोक!

/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी अंचल के मध्य विद्यालय दुमदुमा-1 (दाउदपुर) में पदस्थापित शिक्षिका निकहत परवीन के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
संघ के प्रधान सचिव व शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह ने अपने शोक संवेदना में कहा कि दिवंगत शिक्षिका के निधन से जो शून्यता आई है निकट भविष्य इसकी भरपाई सम्भव नही है। उनके द्वारा शिक्षा को लेकर विद्यालय में जमीनी स्तर पर किये जा रहे सुधार के प्रयास को सदा याद किया जाएगा। उनकी आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है।
शोक व्यक्त करनेवालों में बिनोद कुमार, मुकेश कुमार सिंह, कमलेश्वर हरिजन, प्रेमनाथ साह, शिवजी साह, अनिता कुमारी, कुमारी सरिता, नादरा बानो, मो.हसन इमाम, दिनेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद राम, सुनील राम, निशिकांत सिंह, मो.मजरुलहक समेत दर्जनों शिक्षक शामिल हैं।