भाकपा माले द्वारा प्रखंड कमिटी की हुई बैठक, नए सदस्य बनाने को लेकर बनी रणनीति!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के खुझवा में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की एक बैठक हुई, जिसमें नए सदस्य बनाने एवम अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर बात हुई।
बैठक में रघुनाथपुर विधानसभा प्रभारी का•जयनाथ यादव, प्रखंड सचिव का• सत्येंद्र राम,जिला पार्षद सदस्य का• मनोज बैठा, का•नथुन पटेल, का•राजेश प्रसाद, का•राधेश्याम चौहान, गुल मोहम्मद नट, आमोद सिंह पटेल, कुंजबिहारी भगत, अंकुल यादव, राधा देवी, कुंती देवी, ददन पासवान, का•संतोष राम, शान्ति देवी, राजेन्द्र राय, का•किशुनदेव यादव, का•उमाशंकर राम, का•सुकेश राम और का•शिवबचन राम सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें!
सिसवन: सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सरकार द्वारा मिलने वाले पेंशन को लेकर कैंप लगाया गया। बताते चलो की सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में सरकार द्वारा मिलने वाले पेंशन को लेकर सोमवार को कैंप लगाया गया। इस संबंध में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिह द्वारा जानकारी दी गई।
संदिग्ध परिस्थिति एक महिला कि मौत!
सिसवन(सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में संदिग्ध परिस्थिति एक महिला कि मौत हो गई। मृत महिला कि पहचान मोरवन गांव निवासी अमरजीत तुरहा की 25 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी है।
घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोरवन गांव निवासी अमरजीत साह का विवाह तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के हड़िया कला गांव निवासी गणेश तुरहा की बेटी पार्वती से हुआ था। मृतका के पिता के अनुसार रविवार की देर रात सूचना मिली कि उनकी बेटी का मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता उसी रात पुत्री के घर पहुंचे, जहां उन्होंने एक घर मे पुत्री को मृत पड़ा देखा तथा घर के लोग फरार थे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। मृतिका के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री अंशिका कुमारी हैं।
नवरात्र के दुसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना!
हसनपुरा (सीवान): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नवरात्र व्रत के दूसरे दिन लोगों ने देवी ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा अर्चना की। बताते चल के प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ नवरात्रि व्रत मनाया जा रहा है। वहीं लोगों में नवरात्र व्रत को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। नवरात्र को लेकर प्रशासन द्वारा भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जगह-जगह पर की गई है।
हसनपुरा: हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में सरकार द्वारा मिलने वाले पेंशन योजना को लेकर कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान सरकार द्वारा मिलने वाले पेंशन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। वहीं पेंशन से जुड़े सभी तरह के समस्याओं को कैंप में समाधान भी किया गया। सरकार द्वारा मिलने वाले वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन जैसे पेंशनों में होने वाले समस्याओं तथा उसके निदान को लेकर भी कैंप में जानकारी दी गई।