एडवोकेट अभिनव सिंह कानून की पढ़ाई करने गए लंदन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अभिनव सिंह (एडवोकेट, दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट) कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए लंदन गये हैं।
अभिनव मूलत: ग्राम : टेघरा, मांझी, सारण के रहनेवाले हैं और श्री जय प्रकाश सिंह, आईजी पुलिस के सुपुत्र हैं। अभिनव का नामांकन विश्वप्रसिद्ध 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स' में हुआ है, जहाँ अगले एक साल तक कानून की पढ़ाई करेंगे।
अभिनव शुरू से ही मेथावी छात्र रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर. के. पुरम्, नई दिल्ली से 12वीं किया है। वर्ष 2013 की क्लैट परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक पाकर नेशनल लाॅ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलोर जो हमारे देश का सर्वश्रेष्ठ लाॅ स्कूल है, में 5 साल कानून की पढ़ाई की जिसके उपरान्त उन्हें वर्ष 2018 में बी.ए, एल.एल.बी (ऑनर्स) की डिग्री मिली।
अभिनव ने वर्ष 2019 से 2021 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस के साथ उनके 'कानूनी-शोधकर्ता सह न्यायिक-सहायक' के रूप में कार्य किया। सितम्बर 2021 से अगस्त 2023 तक वे दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे थे। अब इन अनुभवों के साथ कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने लंदन स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स, लंदन गये हैं।
एडवोकेट अभिनव सिंह की इस महान उपलब्धि पर पूरे सारण को गर्व है। निश्चय ही, भविष्य में अभिनव न केवल सारण बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन करेंगे।