मन्नत पूरी होने पर माँझी से देवघर पहुँचकर युवक ने किया जलाभिषेक!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: सरकारी नौकरी पाने की मन्नत पूरी होने के बाद माँझी के एक उत्साही युवक ने माँझी के मुबारकपुर से देवघर के बैद्यनाथ धाम तक कि पदयात्रा पूरी कर जलाभिषेक किया। बोलबम का नारा लगाते हुए की दस दिनों में चार सौ किलोमीटर की पद यात्रा पूरी कर वापस घर लौटे युवक ने कहा कि बाबा भोलेनाथ नुकी मनोकामना पूर्ण कर दी। भारत सरकार के नेवी में नौकरी मिलने के बाद भोले बाबा के दर पर जाकर माथा टेका।
माँझी प्रखंड के मुबारकपुर निवासी ललन सिंह का पुत्र रिंकू सिंह मन्नत पूरी होने पर अठारह अगस्त को अपने गाँव से जल लेकर पैदल देवघर के लिए रवाना हो गया। उसने बताया कि यह लम्बी यात्रा उन्होंने महज दस दिनों में तय किया। उन्होंने 31अगस्त को देवघर पहुँच कर महादेव पर जल अर्पित कर अपनी हाजरी लगाई। परिजनों ने बताया कि युवक के सकुशल घर वापस लौट आने के बाद परिजनों को इस बात की जानकारी हुई।