हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!
संवाददाता रणजीत जीनगर
सरूपगंज (राजस्थान): - स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपगंज में हिंदी दिवस के उपलक्ष पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, कविता /भाषण प्रतियोगिता एवं श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता एवं भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्य व महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। व्याख्याता चुन्नीलाल चौधरी द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर कविता सुनायी।
संस्था प्रधान भगवाना राम मीणा द्वारा हिंदी दिवस के महत्व पर जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक भूपेंद्र कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में ग्रुप कक्षा 6 से 8 में प्रथम स्थान शिवम गमेती ,द्वितीय स्थान रामलाल, तृतीय स्थान चेतन मीणा ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के ग्रुप कक्षा 6 से 12 में प्रथम स्थान बलवंत कुमार द्वितीय स्थान प्रीतम कुमार, तृतीय स्थान निलेश कुमार ने प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में सन्नी लोहार एवं भाषण प्रतियोगिता में उम्मेद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य विजय कुमार माली, व्याख्याता वी. साधना, गणेश राम पुरोहित, प्रताप राम प्रजापत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार बैरवा, वरिष्ठ अध्यापक दशरथ कुमार, शिव लाल प्रजापत ,किशन लाल, मंतोष कुमार, लक्ष्मण दान चारण, राजवीर सांवरिया, विवेक कुमार जितेंद्र कुमार सोनी, देवेंद्र कुमार, खीम सिंह देवड़ा, पंचायत सहायक शिक्षक मनोज कुमार, अमराराम मेघवाल, विमला, सोहनलाल देवासी आदि शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्थानीय संघ सरूपगंज का वार्षिक अधिवेशन 16 सितंबर को!
सरूपगंज:- राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज के तत्वावधान में स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 16 सितंबर 2023 को जाबेजी वासा में आयोजित किया जाएगा । स्थानीय संघ सचिव प्रताप राम प्रजापत ने बताया कि इस अधिवेशन में पंजीकृत ग्रुपों के ग्रुप लीडर, स्काउटर , गाइडर और स्थानीय संघ कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे जिसमें पंजीकृत ग्रुपों की कोटा मनी जमा करना, स्काउट गतिविधि के प्रभावी संचालन पर चर्चा तथा आगामी आयोजित होने वाले शिविरों के स्थान निर्धारण संबंधी चर्चा की जाएगी।