माँझी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस!
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के सभी पंचायतों व मुख्यालय पर 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए अधिकारियों, नेताओं व बच्चों में सुबह से उत्साह देखते बना।
इस क्रम में माँझी प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख कमला देवी, माँझी थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक दास, दाऊदपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम, आदर्श ग्राम पंचायत राज बरेजा में पंचायत भवन पर राजेश पाण्डेय, कौरु धौरु पंचायत के पैक्स भवन पर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, घोरहाट पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, गोबरही पंचायत के सरपंच भरत सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय गोबरही के प्रधानाध्यापक प्रभारी सकलदीप सिंह, दलन सिंह उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, भलुआ बुजुर्ग पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष दीपक मिश्रा, लेजुआर पंचायत की मुखिया माधुरी देवी, जैतपुर पंचायत की मुखिया देवसुन्दरी देवी, आंगनबाड़ी कार्यालय पर सीडीपीओ, मनरेगा कार्यालय पर प्रोग्रामिंग पदाधिकारी, मटियार पंचायत भवन पर मुखिया सुनैना देवी, कौरु धौरु पंचायत भवन पर मुखिया वीणा देवी, नचाप पंचायत भवन पर मुखिया मनीष कुमार, प्राथमिक कन्या विद्यालय दुर्गापुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक रूबी देवी, बीकेबी हाईटेक स्कूल में संस्थापक बी के भारतीय ने झंडोतोलन किया।
वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह व माँझी पूर्वी के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता अख्तर अली ने अपने निजी आवास पर झंडारोहण किया। इसी दौरान कौरू धौरू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने गोदाम के निकट फलदार वृक्ष लगाया।
वहीं सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में झंडोतोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भक्ति गीतों पर झूम कर डांस किया। वही राष्ट्रीय व देश भक्ति के गानों से पूरा क्षेत्र राष्ट्र भक्ति में डूबा रहा। इस दौरान जलेबियाँ भी खूब बंटी व शाम तक जलेबी की दुकान पर भीड़ देखी गयी।