आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड अन्तर्गत बाल विकास परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस क्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र 295 माली टोला के सेविका सोनी रानी ने बताया कि प्रखंड के सभी केन्द्रों पर विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जायेगा। वहीं सेविका सोनी रानी ने पोषक क्षेत्र के सभी महिलाओं को बताया कि मां का दूध अमृत समान होता है। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मां का गहरा पिला वाला पहला दुध बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही मां का दूध बच्चों का पूर्ण विकास करता है।
इस कार्यक्रम में सहायिका सलमा खातुन, विद्या देवी, हसबुन बेगम, सुधा देवी, सोनाक्षी देवी सहित पोषक क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।