सुनिल सिंह बने मांझी प्रखण्ड के विधान पार्षद प्रतिनिधि!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नव निर्वाचित विधान पार्षद आफाक अहमद ने प्रखंड के साधपुर निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल सिंह को मांझी प्रखण्ड का अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि सुनिल सिंह उनके और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर तथा स्थानीय प्रशासन से समन्यवय स्थापित कर जन-समस्याओं के निदान हेतु पूर्ण तत्परता के साथ सहयोग करेंगे। सुनिल सिंह को विधान पार्षद का प्रतिनिधि मनोनीत करने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।