अकेली महिला के घर मे घुस कर चोरी का प्रयास! महिला जख्मी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: गुरुवार की रात अपने घर में अकेले सो रही अधेड़ महिला के घर में घुसे चोर ने चोरी का प्रयास किया तथा विरोध करने पर महिला को पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि चोर ने महिला की गला दबाकर उसे जान से मार डालने का भी प्रयास किया। चोर द्वारा की गई पिटाई के दौरान महिला के मुँह से खून गिरने लगा तथा कुछ देर के लिए महिला अचेत हो गई। घटना माँझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव की है। संवाद प्रेषण तक पीड़ित महिला द्वारा स्थानीय थाने में इस मामले में किसी तरह की शिकायत नही की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर में अकेले सो रही थी, तभी रात के लगभग दो बजे घर में कुछ गिरने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई और उसकी नजर घर में घुसे चोर पर पड़ गई तथा उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में महिला चोर से उलझ गई। तभी चोर उस महिला के मुंह पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमले में महिला जख्मी हो गई तथा उसके मुंह से खून गिरने लगा। बाद में कथित रूप से चोर द्वारा महिला की हत्या की नीयत से गला दबाए जाने के कारण वह अचेत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कथित रूप से चोर बनकर घर में घुसा ब्यक्ति 55 वर्षीया महिला बसंती देवी का पड़ोसी ही बताया जाता है।