मोबाइल चार्जर को लेकर हुआ ननद भौजाई में विवाद!
भौजाई ने लगाई फांसी!

सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: मोबाईल चार्जर को लेकर ननद तथा भौजाई के बीच हुए विवाद के बाद भौजाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह लोमहर्षक घटना माँझी थाना क्षेत्र के चेंफुल गांव की है, जिसमें सोमवार की रात एक महिला ने फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की घटना की सूचना पाकर पहुँची माँझी थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतिका प्रियंका देवी 25 वर्ष चेंफुल गांव निवासी रंजीत यादव की पत्नी तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआ बुजुर्ग निवासी जगदीश यादव की पुत्री थी। पुलिस ने बताया कि मृतिका के गले पर काला निशान देखा गया। हालाँकि पोस्टमार्टम के बाद ही आत्महत्या अथवा हत्या के कारणों का सही सही पता चल पाएगा।
उधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतका तथा उसकी ननद के बीच आये दिन विवाद तथा शोरगुल होता रहता था। कल शाम को मोबाईल चार्जर को लेकर दोनों के बीच वाकयुद्ध चल रहा था। इसी बीच मृतिका चुपके से दरवाजा बंद करके घर के भीतर फंदे से झूल गई। परिजनों ने बताया कि मृतका को एक पुत्र तथा दो पुत्रियाँ हैं। उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम स्थानीय ड्यूमाइगढ़ घाट पर महिला का दाह संस्कार कर दिया।