पल्स पोलियो के लिए निकली जागरूकता रैली!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार के निर्देशन में आज 28 मई से शुरू होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने को शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक जागरूकता रैली निकली गई, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पोलियो जागरूकता रैली में शामिल कर्मी 'पोलियो खुराक पिलाना है, पोलियो को जड़ से मिटाना है।' आदि नारे लगा रहे थे। रैली में यह भी बताया गया कि मुख्य रूप से 0 से पाँच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है।
रैली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू हो प्रखंड मुख्यालय थाना बाजार होते हुए अस्पताल लौटा। रैली में श्री राम मूर्ति प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डॉक्टर नीलू कुमार चिकित्सा पदाधिकारी विवेक कुमार ब्याहुत, बीसीएम संजय अनुपम, बीएमसी यूनिसेफ श्यामजी सिंह, डाटा ऑपरेटर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।