बिहार: मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया 576 पुलिस वाहनों को रवाना!
पटना (बिहार): बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज राज्य के विभिन्न पुलिस मुख्यालयों के लिए 576 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यंमत्री ने हरी झंडी दिखा कर सभी पुलिस वाहनों को रवाना किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं पुलिस मुख्यालय की विभिन्न इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया जा रहा है। इससे पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी।