श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का गाजे-बाजे के साथ निकला कलश यात्रा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: तरैया प्रखंड में श्री लक्ष्मी नारायण दत्त बरम बाबा के प्रांगण श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ नव दिवसीय का आज कलश यात्रा एवं ब्रहम बाबा के पूजन के साथ यज्ञ का हुआ शुभारंभ। कलश यात्रा भटगांई ब्रहम बाबा के प्रांगण से होते हुए संग्रामपुर पचौरड मझोपुर परौना मोलापूर के रास्ते होते हुए डुमरी सोहागपुर घाट पर पहुंची जहाँ हजारों हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं के द्वारा नारायणी गंडकी मे वेद मंत्रों के साथ जल भरी किया गया।
पुनः भटगाई यज्ञ स्थल पर आने के बाद ब्रहम बाबा व शायर माता का पूजन किया गया। कलश यात्रा एव पुजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। बतातें चलें कि यह यज्ञ 23 अप्रैल से 1 मई तक चलेगी। इस यज्ञ में नौ दिवसीय अखंड अष्टयाम (नवजाम) के साथ-साथ श्री राम ज्ञान महायज्ञ नौ दिवसीय आचार्य कमलाकांत त्रिवेदी, पं.सुधीर कुमार तिवारी, बिदेशी बाबा, बनारस व पुज्य संत नारद बाबा के सानिध्य में शुभारंभ हुआ। इस यज्ञ में प्रत्येक दिन शाम में श्री राम कथा का आयोजन भी है। यज्ञ में मेला झूला की व्यवस्था बनाई गई है। यज्ञ में प्रत्येक दिन पुजन पाठ बैदिक मत्रोचार सुबह 7बजे से 11 बजे तक, पुनः शाम मे पुनः 3 से 5 बजे तक चलेगी।
उक्त अवसर पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव आचार्य सुनील कुमार तिवारी, पं. घीरज तिवारी, यज्ञ अध्यक्ष अनिल सिंह, विनय सिह, विकास सिंह, रितेश सिंह, चुमन सिंह, मुना सिह, मुखिया ओमप्रकाश राम, शेखर सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, कृष्णा सिह, घुपन राय, हरेश राय, पूर्व मुखिया रविन्द्र सिह, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, साजन कुमार तिवारी, मुना तिवारी, गुडु तिवारी, राजा सिह, प्रमोद सिह, रवि प्रभात, रौशन, दिनेश, गोलु, गोरख, रामजी सिह, घुरेन्घर सिह, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंह, जयराम सिह, ब्रिज बिहारी सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजकुमार राय, राम नारायण राय, दिपक सिह, बिरेन्दर सिह व राणा सिह के साथ हजारों हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।