हाय रे शिक्षक नियमावली!
लड़की वालों से रिश्ता ही तोड़वा डाला!
दूल्हा बनने का सपना चकनाचूर!
पश्चिम चंपारण (बिहार): बिहार में नयी शिक्षक बहाली नियामवली को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियो के साथ साथ नियोजित शिक्षकों द्वारा भी लगातार विरोध किया जा रहा है। बिहार के सभी जिलों में नियोजित शिक्षकों के द्वारा संबंधित प्रखंडों में धरना प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अब एक बेहद ही रोचक व दुखदायी मामला पश्चिमी चंपारण.से निकल कर सामने आया है, जहां मधुबनी में एक युवक की शादी लड़की पक्ष वालों ने इस लिए तोड़ दिया क्योंकि नए शिक्षक नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती अब बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से होने वाला है और शिक्षक बनने के लिए फिर से परीक्षा पास करनी पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत धनहा थाना के तमकूहा बाजार मधुबनी में स्व. मनोहर सिंह के बेटे पप्पू राज की शादी उत्तरप्रदेश के पडरौना जिला अंतर्गत जटहा बाजार निवासी भोला सिंह की सुपुत्री कुमारी वंदना से तय हुई थी। इन दोनों की शादी इसी साल 21 मई को शादी होनी थी। लेकिन लड़के का दुल्हा बनने का सपना तब टूट गया, जब लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।
इससे पहले शादी को लेकर लड़का और लड़की, दोनों पक्षों में रजामंदी हो चुकी थी व दोनों पक्षों ने इकरारनामा भी बनाया था जिसमे गांव के कई लोग गवाह भी बने थे। लेकिन अब इनकी शादी टूटी गई।
बताया जा रहा है कि, लड़के की शादी को लेकर जो इकरारनामा तय किया गया था उसके मुताबिक लड़का पप्पू राज CTET उतीर्ण कर हाई स्कूल का शिक्षक बनने के लिए वर्ष 2019 से ही सातवें चरण के शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहा था। लड़की पक्ष वाले भी इस आशा में थे कि लड़का शीघ्र हाई स्कूल का शिक्षक बन जाएगा और वे अपनी लड़की का हाथ उक्त लड़के के साथ पीले कर देंगे, लेकिन बिहार में अचानक नई शिक्षक नियमावली लागू हो गई, जिसके तहत शिक्षक बनने के लिए बीपीएससी के तहत एग्जाम पास करना पड़ेगा। इस तरह से लड़की के पिता वह रिश्ता तोड़ने के लिए लड़के के घर पहुंच गए और आपसी इकरारनामा के बाद शादी तोड़ दी गई।