बिहार: घर मे घुस कर एक व्यक्ति की गोली मार हत्या!
/// जगत दर्शन न्यूज़
भोजपुर (बिहार): जिले में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया टोला में 4-5 की संख्या में आए अपराधियों ने एक व्यक्ति की उसी के घर में घुसकर उसके सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम यादव के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक घनश्याम यादव कुछ दिनों पहले जेल से छूटा था। इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना रात लगभग 1 बजे की है। कुछ दिन पहले ही मृतक जेल से छूट कर आए था। उसी के गांव के मैनेजर यादव और उनके लड़कों के बीच आपसी लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान मैनेजर यादव और उसके लड़कों ने मिलकर घनश्याम यादव को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।