पी.एन.सिंह डिग्री कॉलेज छपरा का विवाद अब खत्म!
छायी खुशी!
सारण (बिहार): वर्षों से चल रहे डॉ.पी.एन.सिंह डिग्री कॉलेज छपरा का विवाद अब खत्म हुआ। मालूम हो कि विश्वविद्यालय द्वारा तदर्थ समिति को भंग करते हुए स्थाई कमेटी के लिए पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा बार-बार पत्र निर्गत करने के बाद भी तदर्थ समिति के सचिव महाराजगंज के सांसद माननीय जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा डॉ. नागेश्वर प्रसाद सिंह को प्राचार्य नहीं मानने के कारण शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतन 14 महीनों से नहीं मिलने के चलते महाविद्यालय परिवार भुखमरी का मार झेल रहा था।
अंततोगत्वा विश्वविद्यालय द्वारा 5 अप्रैल 2023 को तदर्थ समिति को भंग करते हुए स्थाई कमेटी बनाने के लिए नीतिगत फैसला लिया गया, जिसमें डॉ. नागेश्वर प्रसाद सिंह पदेन सदस्य, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉक्टर रामफेर जी, सदर एसडीओ छपरा सरकार का प्रतिनिधि, माननीय विधायकडॉक्टर सी. एन. गुप्ता जनप्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर आज महाविद्यालय परिवार के साथ प्राचार्य डॉ नागेश्वर प्रसाद सिंह ने महाविद्यालय के प्रांगण में अवस्थित कुलदेवता डॉक्टर प्रभुनाथ बाबू के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने महाविद्यालय परिवार को बहुत जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके चलते महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों में खुशी का माहौल देखा गया।
इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विवेकानंद तिवारी, डॉ. मुकुल कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार, प्रोफेसर इरशाद, प्रोफेसर श्री भगवान पांडे, प्रोफेसर एन.के. वर्मा, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. उदय प्रताप सिंह, प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, ऋषि शर्मा, अशोक सिंह, रामाकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।