डब्लू सिंह ने पुनः भाजपा को लगाया गले!
सारण (बिहार): सारण के माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने आज भाजपा के शीर्ष नेताओं के समक्ष भाजपा को पुनः जॉइन कर लिया। बतातें चले कि पिछली बार माँझी विधानसभा से भाजपा से टिकट न मिलने के कारण वे निर्दलीय प्रत्यासी रहे थे व जनता के अपार समर्थन के बावजुद महज कुछ ही वोटों से पीछे रह गए थे। वहीं भाजपा के तरफ से उतरे प्रत्यासी को भी करारा हार का सामना करना पड़ा था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि पिछली बार के चुनाव से भाजपा सीख लेते हुए इस बार डब्लू सिंह को टिकट देने का फैसला कर चुकी है। इसके लिए भाजपा डब्लू सिंह को पुनः अपने साथ करने के लिए बहुत दिनों से प्रयासरत थी।
इसी बीच आज सोमवार को भाजपा के सुशील कुमार मोदी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित दर्जनों शीर्ष नेताओं के समक्ष अपने हजारो समर्थकों के साथ डब्लू सिंह ने भाजपा को पुनः गले लगा लिया।
इस क्रम में डब्लू सिंह ने कहा कि वे भाजपा के पहले भी समर्थक थे और अब भी है। भाजपा उनके रग रग में है। वे भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता है तथा वे एक कार्यकर्ता की तरह कार्य करते रहेंगे। पार्टी उनके विषय मे जो भी निर्णय करेगी वे स्वीकार कर जनता की सेवा करेंगे।