/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड के नगर पंचायत मांझी के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 295 (माली टोला) की सेविका सोनी रानी को किया गया सम्मानित। सेविका सोनी रानी को पदाधिकारी राजेश मीणा ने उन्हें प्रसस्ति पत्र व मैडल से सम्मानित किया है। बताते चले कि इन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा 2023 के मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमे इन्होंने उकृष्ट प्रदर्शन किया। इसे लेकर जिला पदाधिकारी सह जिला दण्डधिकारी राजेश मीणा के द्वारा इन्हें प्रसस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रोगाम पदाधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।