भाजपा मनाएगा सामाजिक न्याय सप्ताह!
धौलपुर (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के अनुसार सामाजिक न्याय सप्ताह 4 अप्रैल से 14 अप्रैल 2023 तक मनाया जाएगा। इस सप्ताह में 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं चिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा।14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि यह सामाजिक न्याय सप्ताह, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का काम करेगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच में जा कर उन बस्तियों में रहने वाले बंधुओं से मिलने और सांस्कृतिक विरासत से रुबरु होते का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखराम कोली , हरीनिवास प्रधान, राजाखेड़ा विधानसभा प्रभारी डॉ मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।