इडियन आइडियल फेम शिवम पहुँचे पटना, हुआ भव्य स्वागत!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंहः सारण के लाल व गायक शिवम सिंह का पटना पहुँचने पर हुआ भब्य स्वागत। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुँचकर अनेक गणमान्य लोगों ने गुलदस्ता से शिवम को किया सम्मानित। बहुचर्चित इंडियन आइडल एपिसोड के समापन के बाद पहली बार पटना पहुँचे शिवम से मिलने बड़ी सँख्या में पहुँच रहे हैं शुभचिंतक। गायक शिवम सिंह आज शाम आरा के बखोरापुर स्थित प्रसिद्ध देवी स्थान परिसर में आयोजित संगीत कार्यक्रम में देंगे अपनी प्रस्तुति। शनिवार को सारण में आयोजित अलग अलग सम्मान समारोहों में होंगे शामिल।