बच्चे की अचानक असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के बघौना गाँव के 14 वर्षीय एक बच्चे की अचानक असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बघौना के बदली कुंवर टोला निवासी भोला साह के नाती, लक्षमण साह का पुत्र आकाश कुमार का सोमवार को अचानक तबियत खराब हुई। आननफानन में उसे चैनपुर ले जाया गया। वहाँ सुधार न होने के फलस्वरूप उसे सिवान ले जाया गया जहाँ इलाज के क्रम में सोमवार की रात उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता फरीदाबाद में रह कर किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। वही खबर सुन कर हताहत है तथा परिवार में अंतिम संस्कार के लिए पिता के आने का इंतेजार किया जा रहा है।
बताया जाता है कि मृतक आकाश कुमार गाँव के राजकीय मध्य विद्यालय बघौना में 8वीं का छात्र था। वहीं विद्यालय परिवार भी उसके मृत्यु की खबर सुन शोकाकुल हो गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार के अनुसार उक्त छात्र प्रतिदिन विद्यालय आता था। उसकी मृत्यु एक अत्यंत दुखदायी घटना है। मंगलवार की सुबह विद्यालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। तत्पश्चात एक दिन की छुट्टी घोषित कर दिया गया।