शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में उतरे बिहार के शिक्षक! मंत्रियों के फूंके गए पुतले!
गोपालगंज (बिहार): बिहार में शिक्षकों के लिए शिक्षक नियमावली 2023 का शिक्षा मंत्री के द्वारा ऐलान करते ही बिहार के शिक्षकों के द्वारा इसके विरोध में प्रदर्शन दिखने लगा। वही आज गोपालगंज जिले में शिक्षकों के द्वारा शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा शिक्षा मंत्री के विरोध में नारे भी लगाए गए तथा उनके पुतले भी जलाए गए। शिक्षकों की मांग है कि शिक्षक नियमावली 2023 को सरकार वापिस ले। यह शिक्षकों के हित में नहीं है। इसमें संशोधन करके ही इस नियमावली को नियमावली को लागू किया जाए। इस दौरान शिक्षक रौशन कुमार, निलेश सिंह, नीलमणि शाही, प्रकाश नारायण, सुशील कुमार सिंह, रामबाबू गुप्ता, कमलेश कुमार लाल, दीपनारायण, बंशीधर मिश्र, राकेश भारती, विकास कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।