माँझी नगर पंचायत की पहली बैठक सम्पन्न!
2023-2024 का बजट पारित!
जल जमाव तथा जल निकासी पर दिया गया जोर!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: नव गठित माँझी नगर पंचायत की पहली बैठक मुख्य पार्षद विजया देवी की अध्यक्षता में गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2023-2024 का बजट पारित किया गया। बजट के मुददे पर सभी वार्ड पार्षदों के बीच जोरदार चर्चा हुई। बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद सर्व सम्मति से व ध्वनिमत से बजट पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि नव गठित मांझी नगर पंचायत की सबसे बड़ी समस्या क्षेत्र में जल जमाव तथा जल निकासी की हैं।
इस पर नगर पंचायत बोर्ड ने निर्णय लिया कि नगर पंचयात को जल जमाव से मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठया जाये। बैठक के संकल्प को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जल निकासी का कार्य 17अप्रैल से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में स्थित नालों की उगाही करने सहित क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। जल -जीवन हरियाली अभियान के तहत नगर पंचायत के सभी पोखरो के सौंदर्यीकरण के अलावा जल निकासी के लिए सभी अतिक्रमित पइन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, महम्मद असलम, सरिता देवी,तरंन्नुम निशात, श्रीमती देवी, ब्रजेश कुमार,अशोक कुमार, रिंकू देवी तथा काजल सिंह के अलावा नगर पंचायत के जेई व सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।