भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआश्रीराम महायज्ञ!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: श्रीराम महायज्ञ राम जानकी मंदिर नारायणपुर के प्रांगण में नौ दिवसीय महायज्ञ का आज कलश यात्रा हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला सहित झांकी के साथ नारायणपुर बड़ी पोखरा मंदिर के प्रांगण से चल कर के अमनौर स्थित पर्यटन स्थल पोखरा में जल भरी का कार्यक्रम किया गया। यह यज्ञ 21 से 30 मार्च 2023 तक चलेगा। इस यज्ञ में प्रत्येक दिन राम कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रात्रि में रासलीला का प्रोग्राम भी होगा। इस यज्ञ में मेला झुला वगैरह की व्यवस्था है।
मौके पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, यज्ञ अध्यक्ष मुखिया अमित कुमार सिंह, ओम प्रकाश राम, समिति प्रतिनिधि युवराज सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिह, सरपंच राज बलम साह, नितेश कुमार, आचार्य कमलेश मिश्रा, साजन कुमार, शिक्षक संजीव कुमार चौबे, विजय भारद्वाज, सुकेश त्रिवेदी, नीरज तिवारी, संजय तिवारी, सत्येंद्र सिंह, नंदकिशोर राय, यज्ञ जजीमान दिलीप गुप्ता, राजकिशोर राय, रामजी कुशवाहा, रामजी सिह, उपेन्द्र पाण्डेय, राजशेखर पाण्डेय, देवी सिह, रामनरेश सिह, डाँ ओ पी यादव, उमेश सिह, सुरजीत सिह, रंजन चौवे, मुनटुन सिह मनोज महतो, अरुण कुमार सिह, बलराम कुमार व अभय दुवे सहित हजारों के सख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।