उदयपुर: फिजिकल ट्रेनिंग में जवानों ने सीखा प्राथमिक उपचार!
उदयपुर (राजस्थान): निजी सुरक्षा एजेंसियों में अव्वल मॉडर्न वीर रेंज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की उदयपुर शाखा की ओर से रविवार सायंकाल यहां सुखाड़िया समाधि स्थल पर यूनिट के गार्डों को कड़ी सुरक्षा व अलर्ट ड्यूटी हेतु ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया।
शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह व दिनेश शर्मा और एचआर मनोज माली ने अलग-अलग सेशन में जवानों को कड़ा अभ्यास कराया। एमएसएफ के जयपुर-मुंबई मुख्यालय से समय-समय पर जारी होने वाले दिशानिर्देशों से जवानों को अवगत कराया। जवानों ने भी अपने अनुभव शाखा अधिकारियों के साथ सांझा किए।
शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि के शिविर में कम्पनी के विभिन्न विभागों में तैनात जवानों को प्रशिक्षण किया गया। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र प्रार्थना के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद सुरक्षा जवानों ने अपना परिचय दिया। तत्पश्चात प्रशिक्षक महेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया।
एरिया ऑफिसर दिनेश शर्मा ने फायर एण्ड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। अंत में मोटिवेशनल सेशन रखा गया। जिसमें सुरक्षा जवान को हर समय मोटिवेट व सकारात्मक सोच के साथ ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाने के गुर बताए गए। अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर संपन्न हुआ।