यह कैसा प्रेम? दूसरी प्रेमिका के लिए पहली प्रेमिका को मार डाला!
गुमला (झारखंड): गुमला जिले के रायडीह थाना के अंतर्गत आने वाले चापाटोली गांव की एक 15 साल की नाबालिग किशोरी बरखा कुमारी की हत्या कर दी गई। वह 19 मार्च से लापता थी।पुलिस ने उसकी लाश को चेठली टोंगरी पहाड़ से गुरुवार को बरामद कर लिया है।बताया जाता है कि इस वारदात को बरखा के ही 17 वर्षीय पूर्व प्रेमी ब्रजेश गोप ने अपनी एक नई प्रेमिका के साथ मिल कर अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हत्या के आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश चापाटोली का ही निवासी है तथा उसी गांव की बरखा के साथ उसका प्रेम-संबंध चल रहा था जो 19 मार्च से ही लापता थी। इसको लेकर उसके पिता सहलू गोप ने रायडीह थाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज FIR में उसने बरखा का किडनैप कर हत्या की आशंका जताई थी। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने इस मामले में बरखा के पूर्व प्रेमी ब्रजेश गोप को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बरखा की हत्या करने को कबूल करते हुए बताया कि अपनी नई प्रेमिका के संग मिलकर पत्थर से कुचल कर व चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है। शव को चेठली टोंगरी पहाड़ पर छिपा दिया है। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश के निशानदेही पर शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से शव व हत्या मे इस्तेमाल पत्थर व चाकू भी बरामद लिया है।