माँझी प्रखंड के बच्चों ने किया कमाल! मैटिक में सराहनीय अंक प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रौशन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैटिक को परीक्षा 2023 में सारण जिले के छात्र-छात्राओं ने सराहनीय अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। रिजल्ट आते ही सबके चेहरे पर खुशियां आ गयी व मिठाईयाँ बॉटनी शुरू कर दी गयी।
अभिषेक कुमार सिंह, पिता जय किशोर सिंह, ग्राम धनी छपरा मांझी निवासी है, जो बिहार बोर्ड की परीक्षा में 452 अंक 90.4 % लाकर दलन सिंह उच्च विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। गांव के साथ साथ प्रखण्ड का भी नाम रौशन किया है।
बिहार बोर्ड 10वी की परीक्षा परिणाम में मांझी प्रखंड के चैनपुर ग्राम निवासी प्रिंस कुमार यादव, पिता सुरेश यादव 449 (89.8%) अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में पहला स्थान लाया है, जिससे पूरे गाँव में खुशी का माहौल है।
माँझी के सुघर छपरा निवासी मुना यादव के पुत्र देवबरत राज ने सम्पन्न मैट्रिक की परीक्षा में 85% प्रतिशत मार्क्स 419 अंक हासिल की है।
बिहार बोर्ड 10वी की परीक्षा परिणाम में मांझी प्रखंड के मझनपुरा ग्राम निवासी मजदूर शत्रुध्न राम और गृहणी माया देवी की पुत्री ऊषा कुमारी ने 408 (81.60%) अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में पहला स्थान लाया है, जिससे पूरे गाँव में खुशी का माहौल है।
माँझी टोले बहोरन सिंह निवासी संतोष कुमार उर्फ पप्पू सिंह की पुत्री सलोनी कुमारी ने सम्पन्न मैट्रिक की परीक्षा में 81 प्रतिशत मार्क्स, 408 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुई हैं।
ग्राम मटियार के सुनील कुमार माली की पुत्री प्रीति कुमारी ने 403 अंक 81 प्रतिशत लाकर क्षेत्र का नाम रौशन की। अपने माता पिता से डॉक्टर बन कर दिखाने का किया वादा।
माँझी के मखदूम गंज निवासी राजेन्द्र साह की पुत्री प्रीति कुमारी ने सम्पन्न मैट्रिक की परीक्षा में 80 प्रतिशत मार्क्स व 401अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुई हैं।
ग्राम गोबरही निवासी बिगन यादव का पुत्र राजीव कुमार यादव ने 393 अंक 79 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी से किया उतीर्ण!
माँझी के कौरु धौरु निवासी कृष्णा ठाकुर की पुत्री सुमन कुमारी ने सम्पन्न मैट्रिक की परीक्षा में 77.2 प्रतिशत मार्क्स 386 अंक हासिल की है।
माँझी के दुर्गापुर निवासी रतनेश कुमार सिंह की पुत्री अंजली कुमारी ने सम्पन्न मैट्रिक की परीक्षा में 70 प्रतिशत मार्क्स 347 अंक हासिल की है।
ताजपुर निवासी राजन कुमार सिंह का पुत्र रोनित कुमार सिंह ने 338 अंक 68 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी से किया उतीर्ण।
गोबरही निवासी कृष्णा यादव की पुत्री मुस्कान कुमार ने 332 अंक 66 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी से हुई उतीर्ण।
सालेमपुर निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र आदित्य कुमार सिंह ने 310 अंक 62 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी से किया उतीर्ण।
गोबरही निवासी बृज बिहारी सिंह की पुत्री सुप्रीता सिंह ने 300 अंक 60 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी से उतीर्ण।