प्रसिद्ध बाबा धार नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर एसपी मनोज सिंह ने लिया पदभार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के मुबारकपुर गाँव के शिक्षक स्व. शिवजतन सिंह के पुत्र एसपी मनोज सिंह ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले में पदभार ग्रहण किया। इसके पहले वे मध्यप्रदेश के ही अलीराजपुर में पदस्थापित थे। वहीं धार में पहुंचने के पश्चात उन्होंने सबसे पहले धार के प्रसिद्ध बाबा धार नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात उनके ऑफिस पहुंचने पर पूर्व के एसपी आदित्य प्रताप सिंह (अब भोपाल में पदस्थापित) ने उन्हें पदभार सौंपा तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
पदभार मिलते ही मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता यहाँ के जनता को भयमुक्त रखना है। मेरी इच्छा है कि यहाँ पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़े। साथ ही साथ यह क्षेत्र अपराधियों के चुंगल से दूर रहे। इसके लिए अपराधियों पर अंकुश लगा रहेगा।
वहीं उनके भाई सह मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह ने दूरभाष पर जानकारी दिया कि उनका कार्यकाल अलिराजपुर में भी बहुत ही सराहनीय था। उक्त मौके पर दर्जनों पुलिसकर्मी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।
कहाँ और कैसा है धार!
मध्य प्रदेश के धार जिला का नाम ऐतिहासिक दृष्टि से राजा भोज और विश्वप्रसिद्ध मांन्डू पर्यटन केंद्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से धार अपने राज्य में प्रथम है। इस जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र का होना, इसके महत्व को दर्शाता है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में जगह बना काफी महत्वपूर्ण है।
धार जिले का प्रिथम्पुर, मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा इन्डस्ट्रियल कोरिडोर है, जो इस जिले के लिए महत्वपूर्ण है। धार्मिक दृष्टिकोण से नर्मदा नदी के तट पर बसा हुआ धार शहर इन्दौर से मात्र 65 किलोमीटर की दुरी पर है। यहां का भोजशाला भी ऐतिहासिक दृष्टि से विश्वप्रसिद्ध है।