उम्र 20, शादियां 17! हत्या 17! कैसे और क्यों? अरे बाप रे.... रोंगटे हो जाएंगे खड़े!
पति से मन भर गया तो कर देती थी हत्या!
पंजाब: छह वर्ष में सत्रह शादियां! इस दौरान की 17 हत्याएं! ये कोई और नही एक औरत है, जिसने शादी कर अपने ही सत्रह पतियों की हत्याएं की! पंजाब की इस खूंखार महिला का नाम लाला वन है। पंजाब के भटिंडा की लाला वन ने अपनी पहली शादी 14 साल की उम्र में की थी। कुछ ही दिनों बाद ही वह विधवा हो गई। दरअसल, शादी के तीन-चार महीने तक तो पति-पत्नी एकदम खुश थे, लेकिन फिर लाला का अपने पति से मन हटने लगा। तब लाला वन की जिंदगी में कोई और शख्स आ चुका था। एक दिन लाला वन के पति की मौत की खबर फैली। हर कोई लाला वन से सहानुभूति जता रहा था कि इतनी कम उम्र में लड़की विधवा हो गई।वहीं लाला वन खुश थी क्योकि पति की मौत उसकी प्लानिंग का हिस्सा था। उसने अपने पहले पति को खाने में जहर देकर मार दिया था। लाला का दिल अपने पहले पति से सिर्फ छह महीने में ही भर गया था।
पति की मौत के कुछ दिनों बाद लाला ने दूसरी शादी की। चंद दिनों बाद इस शख्स से भी लाला का दिल भर गया। फिर उसने दूसरे पति को भी जहर देकर मार डाला। ऐसे ही उसने 17 शादियां की। वह मन भरने के बाद अपने हर पति के खाने में जहर मिला देती थी। 20 साल की उम्र तक लाला ने 17 पतियों को मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस को हुआ अब शक!
लाला के 16वें पति की मौत पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाला पर नजर रखना शुरू किया। हालांकि, पुलिस लाला के 17वें पति को बचा नहीं पाई। लाला ने उसे भी मार डाला था। बस इस बार पुलिस ने लाला को सबूत मिटाने का मौका नहीं दिया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर लाला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गहन जांच की गई। जिसमें सामने आया कि 17वें पति की मौत लाला के जहर देने से हुई है। फिर पुलिस ने कस्टडी में लेकर लाला से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें लाला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।