संजीव नीरज बने भारतीय हलधर किसान यूनियन बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष!
डा० शैलेश गिरि ने संजीव नीरज को कार्यकारी अध्यक्ष बिहार मनोनीत किया!
नोएडा/दिल्ली: भारतीय हलधर किसान यूनियन की संगठनात्मक हेतु एक बैठक शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने आज बुधवार को नोएडा कार्यालय सर्फाबाद आर्यनगर सेक्टर 73 (उ.प्र.) में आयोजित की। बैठक में भा.हल.कि यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव- देशराज सिंह भगत जी, क्षितिज शर्मा एनसीआर उपाध्यक्ष, सदस्य मुनिष कुमार, श्याम प्रकाश, अमित नागर सहित दर्जनों यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार के मधुबनी जिला निवासी संजीव कुमार नीरज भी उपस्थित रहे।
आपको बताते चलें की संजीव कुमार नीरज शिक्षाविद्, शिक्षक, दिन रात किसानों, मजदूरों, युवाओं के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखने वाले साफ़ सुथरे छवि के व्यक्तित्व वाले नेता रहे है। वर्तमान में संजीव कुमार नीरज जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव भी हैं।
इस बैठक में सर्वसम्मति से संजीव कुमार नीरज के किसानों मजदूरों और युवाओं के प्रति सकारात्मक कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठता के मध्य नजर भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार- झारखंड प्रदेश प्रभारी शैलेश कुमार गिरि ने अपने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से संजीव कुमार नीरज को
कार्यकारी अध्यक्ष (बिहार) मनोनीत किया है। इस अवसर पर डॉ शैलेश कुमार गिरि ने कहा कि अब पूरे बिहार में भारतीय हलधर किसान यूनियन के संगठन विस्तार बिहार के हर जिले में युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी जाएगी। ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है और भारतीय हलधर किसान यूनियन लगभग 10 महीने में ही बिहार के हर जिले में अपना जिला कमिटी गठित कर लेगी।
भारतीय हलधर किसान किसान यूनियन के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार नीरज ने राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी डा.शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष-धीरेन्द्र सोलंकी, राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष श्री हीरा सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव- देशराज सिंह भगत जी, एनसीआर उपाध्यक्ष - क्षितिज शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए, सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने के साथ साथ किसान मजदूर और युवाओं के हितार्थ नयी सोच, नये मुद्दे और नये तरीके से काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।