भोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी
ढकाइच ठाकुरबाड़ी की अष्टधातु की सात बेशकीमती प्राचीन मूर्तियो के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
आरा (बिहार): भोजपुर पुलिस द्वारा विशेष समकालीन अभियान में कृष्णाब्रहम थाना के ढकाइच ठाकुरबाड़ी की अष्टधातु की 07 बेशकीमती प्राचीन मूर्तियो को बरामद किया गया है तथा साथ ही एक अपराधी को एक देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। भोजपुर जिला के कोईलवर थाना अंतर्गत मनभावन चौक के पास पुलिस के द्वारा रविवार को चलाये जा रहे रोको टोको अभियान के अंतर्गत एक स्वीफ्ट डिजायर कार को रोका गया। जिसमे से 4 -5 लोग पुलिस को देखकर कर भागने लगे। वहीं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। स्वीफ्ट डिजायर कार को चेक करने पर उसमे से सात अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां एवं अग्नेयास्त जप्त किया गया तथा एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम दिल कुमार बताया तथा यह भी बताया कि अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति कृष्णाब्रहम थाना के ढकाइच ठाकुरबाड़ी की है। इस संदर्भ मे कोइलवर थाना कांड स०-23/23, दि०-22.01.2023, धारा 414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
बिहार पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता:-
01 - दिल कुमार, पिता-राजमंगल महता, सा०-नया टोला टेंगराहा, थाना-मीनापुर, जिला-मुजफ्फरपुर।
बरामदगी;-
01 - अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति -07
02 - देशी पिस्टल - 01
03 - स्वीफ्ट डिजायर कार-01
04 - मोबाइल - 01
05 - बेहोश करने वाला liquid - 01
06 - डी०वी०आर० - 01