अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिवान जिला के महाराजगंज अनुमडल अन्तर्गत लकड़ी नवीनगंज प्रखण्ड के ग्राम बाला में कल रविवार को शाम सात बजे अचानक कुछ लोगों के शराब सेवन के कारण अस्वस्थ्य हो गए थे।
इस पर बिहार पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अविलम्ब सभी प्रभावित 11 लोगों को ग्राम बाला से एम्बुलेन्स तथा अन्य वाहनों की सहायता से सदर अस्पताल सिवान पहुंचाया गया, जिनमे से एक व्यक्ति जनक राम की चिकित्सा के क्रम में मृत्यु हो गयी। वहीं दो व्यक्तियो धीरेन्द्र मांझी तथा राजेश बिन्द को पी.एम.सी.एच पटना उच्च चिकित्सा हेतु रेफर किया गया किन्तु रास्ते में ही उन दोनों की मृत्यु हो गयी। चिकित्सारत एक व्यक्ति जितेन्द्र मांझी की मृत्यु आज सोमवार को हो गयी। शेष सात व्यक्ति सदर अस्पताल सिवान में चिकित्सारत हैं व उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही हैं। वहीं ग्राम बाला में स्थानीय प्रशासन कैम्प कर रहे हैं व लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कोई अस्वस्थ्य है तो सामने लाया जाए। उसे अविलम्ब चिकित्सा हेतु भेजा जायेगा।
अभी तक के अनुंसधान में यह बात प्रकाश में आयी है कि मुख्य अभियुक्त संदीप चैहान एवं दीपक चैहान (ग्राम बेलदारी टोला थाना दरौंधा जिला सिवान) जो आपस में भाई है, के द्वारा सैनिटाइजर बनाने के नाम पर एथेनॉल कम्पनी से स्प्रिट मंगाया गया था। उनके द्वारा स्प्रिट बाला गांव निवासी को मंटू बिन्द और उसके भाई सुरेन्द्र बिन्द को दे दिया गया था। उनके द्वारा बाला गांव के ही अन्य पांच व्यक्ति शंकर मांझी, धीरेन्द्र मांझी, नेता बिन्द, दुलमा रावत एवं नागेंद्र मांझी को दिया गया। धीरेन्द्र मांझी एवं नेता बिन्द की मृत्यु शराब पीने से हो गयी।
स्प्रिीट आपूर्तिकर्ता संदीप चैहान तथा दीपक चैहान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मौके पर उनके पास से 50 लीटर स्प्रिीट तथा 01 बोरा फिटकरी बरामद किया गया हैं। वहीं इनके द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि दिनाक 18.01.2023 को मुजफ्फरपुर एवं कोलकाता से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एथेनॉल मंगवाया गया था।
मुजफ्फरपुर से परिवहन कर स्प्रिीट सिवान लाने वाले ट्रांसपोर्टर दिनेश तिवारी (पिता स्व0 निर्गुण तिवारी आदर्ष नगर जिला सिवान) तथा नीरज दूबे (पिता उमाशंकर दुबे भदोही, उत्तर प्रदेश) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। इसके साथ ही बाला गांव निवासी मंटू बिन्द और सुरेंद्र बिन्द को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस काण्ड में अभी तक कुल 16 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी है। टीम बनाकर स्प्रिीट के सप्लायर तथा ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही हैं। प्रारम्भिक छानबीन में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास रहा है।
1. मंटू बिन्द पिता मुनीलाल बिन्द- 02 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।
2. सुदेष बिन्द - 02 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।।
3. सीता बिन्द पिता दुखन बिन्द- 02 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।
4. बसन्त बिन्द पिता दुखन बिन्द- 01 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।।
5. नागेंद्र मांझी पिता सुमर मांझी - 01 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।
6. दिलीप साह पिता लक्ष्मण साह- 01 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।
7. हरेन्द्र साह पिता बैद्यनाथ साह- 01 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।
8. दीपक चैहान पिता विजय चैहान- 01 उत्पाद अधिनियम के कांडो में आरोपित/अभियुक्त।