उर्स मेला को लेकर चलेगी विशेष ट्रेन!
ब्यूरोचीफ: वीरेश सिंह
/// जगत दर्शन न्यूज़
वाराणसी (उत्तरप्रदेश): रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में लगने वाले उर्स मेला के अवसर पर रेल यात्री जनता की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09665/09666 अजमेर-मुजफ्फरपुर- अजमेर विशेष गाड़ी का संचलन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 09665 अजमेर-मुजफ्फरपुर 26 जनवरी, 2023 (गुरुवार) को तथा 09666 मुजफ्फरपुर- अजमेर 29 जनवरी,2023 (रविवार) को एक फेरे में संचालित किया जायेगा। इस गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
गाड़ी संख्या 09665 अजमेर-मुजफ्फरपुर 26 जनवरी,2023 (गुरुवार) को अजमेर से 21:00 बजे प्रस्थान कर मदार से 21:17बजे,जयपुर से 23:10 बजे छूटकर दूसरे दिन बांदीकुई जंक्शन से 00:55 बजे,भरतपुर से 01:58 बजे, अछनेरा जंक्शन से 02:55 बजे,मथुरा जंक्शन से 04:05 बजे,कासगंज से 05:55 बजे, फरुखाबाद से 08:15 बजे,कानपूर अनवरगंज से 11:32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11:50 बजे,लखनऊ से 13:40 बजे,बाराबंकी से 14:50 बजे,गोरखपुर से 20:15 बजे,सीवान से 23:10 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा 00:50 बजे,हाजीपुर से 02:10 बजे छूटकर 03:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 09666 मुजफ्फरपुर- अजमेर 29 जनवरी,2023 (रविवार) को मुजफ्फरपुर से 07:20 बजे प्रस्थान कर,हाजीपुर से 08:15 बजे,छपरा से 10:25 बजे,सीवान से 11:20 बजे,गोरखपुर से 14:40बजे,लखनऊ से 20:35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22:15 बजे छुटकर दूसरे दिन फरूखाबाद से 01:15 बजे,कासगंज से 02:45 बजे,मथुरा जंक्शन से 05:15 बजे,अछनेरा जं 07:00 बजे,भरतपुर से 07:40 बजे,बांदीकुई से 09:40 बजे,जयपुर से 12:30 बजे,मदार से 14:42 बजे छूटकर 15:00 अजमेर पहुँचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में एस एल आर 02 कोच,साधारण द्वितीय श्रेणी के 02,शयनयान श्रेणी के 11 कोच,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02,वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जायेंगे ।
रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में लगने वाले उर्स मेला के अवसर पर रेल यात्री जनता की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05285/05286 बरौनी -अजमेर- बरौनी विशेष गाड़ी का संचलन समय एवं ठहराव में परिवर्तन किया गया है । गाड़ी संख्या 05285 बरौनी -अजमेर 26 जनवरी,2023 (गुरुवार) को तथा 05286 अजमेर - बरौनी 31 जनवरी,2023 (मंगलवार) को एक फेरे में संचालित किया जायेगा। इस गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा ।
गाड़ी संख्या 05285 बरौनी -अजमेर 26 जनवरी,2023 गुरुवार को बरौनी से 06 :30 बजे प्रस्थान कर, समस्तीपुर से 07 :40 बजे,मुजफ्फरपुर से 08 :35 बजे,हाजीपुर से 10:15 बजे, सोनपुर से 10 :30 बजे ,छपरा 12 :30 बजे,बलिया से 14 :05 बजे,फेफना से 14:32 बजे,रसड़ा से 15:00 बजे ,इंदारा से 15:30 बजे, मऊ से 16 :00 बजे,मुहम्मदाबाद से 16:27 बजे, आजमगढ़ से 17:15 बजे,सराय मीर से 17:40 बजे,खोरसाना रोड से 17:55 बजे,शाहगंज से 19:30 बजे, अयोध्या कैण्ट से 21:30 बजे,बाराबंकी से 23:45 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 00:35 बजे,कानपूर से 03:05 बजे, इटावा से 04:32 बजे,टूंडला से 06:15 बजे,आगरा फोर्ट से 07:30 बजे, बयाना से 09:20 बजे,गंगापुर सिटी से 10:30 बजे,सवाई माधोपुर से 12:05 बजे,दुर्गापुरा से 14:30 बजे,जयपुर 15:00 बजे, किसानगढ़ से 16:29 बजे,मदार से 17:00 बजे छूटकर 17:30 बजे शुक्रवार को अजमेर पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05186 अजमेर – बरौनी विशेष गाड़ी का संचलन 31 जनवरी 2023 मंगलवार को अजमेर से 08:45 बजे प्रस्थान कर मदार से 09:05 बजे,किसानगढ़ से 09:18 बजे, जयपुर से 11:00 बजे, दुर्गापुरा से 11:13 बजे, सवाईमाधोपुर से 14:00 बजे,गंगापुर सिटी से 15:05 बजे,बयाना से 17:05 बजे,आगरा फोर्ट से 19:55 बजे,टूंडला से 21:25 बजे, इटावा 22:45 बजे छूटकर दूसरे दिन कानपूर से 02 :20 बजे,लखनऊ से 04:40 बजे, बाराबंकी से 05:37 बजे,अयोध्या कैन्ट से 08:20 बजे, शाहगंज से 11:05 बजे,खोरासन रोड से 11:42 बजे,सरायमीर से 11:55 बजे,आजमगढ़ से 12:27 बजे,मुहम्मदाबाद से 12:47 बजे,मऊ से 13:15 बजे,इंदारा से 14:22 बजे,रसड़ा से 15:22 बजे,फेफना से 15:42 बजे,बलिया से 16:10 बजे,छपरा से 17:45 बजे,सोनपुर से 19:00 बजे,हाजीपुर से 19:15 बजे, मुजफ्फरपुर से 20:15 बजे,समस्तीपुर 21:15 बजे छूटकर 23:00 बजे बुधवार को बरौनी पहुँचेगी।इस गाड़ी की संरचना में एस एल आर 02 कोच,साधारण द्वितीय श्रेणी के 02,शयनयान श्रेणी के 15 कोच,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03,वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जायेंगे।