श्राद्धकर्म में दही मिलने में हुई देरी, नाराज युवक ने परिजनों पर फेंका गर्म पानी! आठ लोग घायल!
बेगूसराय (बिहार): बिहार के बेगूसराय में एक श्राद्ध कर्म के भोज में खाने को दही नहीं मिला तो एक युवक इतना नाराज हो गया कि उसने भोज देने वाले परिवार पर खौलता हुआ पानी ही फेंक दिया, जिससे महिला समेत 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए। आनन- फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज में चल रहा है। उक्त मामला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी बरियारपूर पंचायत अंतर्गत मसूराज गांव का है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि राजेश साह की चाची की मृत्योपरांत श्राद्ध भोज चल रहा था। भोज के दौरान दही लाने में देर होते ही आरोपी ने बवाल काटना शुरू कर दिया। इसी क्रम में गाली गलौज करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसने राजेश साह के परिवार पर गरम चावल का पानी फेंक दिया। इस घटना में राजेश साह की 14 वर्षीय पुत्री निशु कुमारी, 48 वर्षीय पत्नी द्रोपदी देवी, बहन जीवसी देवी, पुत्र प्रिंस कुमार एवं पिंटू कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। गर्म पानी फेंकने से तकरीबन 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गये। आनन फानन में सभी को पीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल लाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है व सभी खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।