शिव कुमारी देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: स्व. सीताराम सिंह पहलवान की पुत्र-वधु व अवधेश सिंह की पत्नी समाज सेविका स्व. शिव कुमारी देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर जैतपुर गांव के ब्रम्हा बाबा के परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण बिहार राज्य खाद्य आयोग के चैयरमैन विद्यानंद विकल, पूर्व मंत्री गौतम सिंह व छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपना विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिव कुमारी देवी काफी सभ्य व सुशील महिला थी। आदर्श बहु के रूप में उनकी पहचान हमेशा बनी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह ने की। इस मौके पर मांझी के प्रखंड़ विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा जयमिता देवी, सुनील राय, राजद नेता करुणेश कुमार गुड्डू, जिला पार्षद योगेंद्र राम, अख्तर हुसैन, प्रतीक सिंह, धीरज सिंह, उप प्रमुख मनोज सिंह, विजय सिंह, रामकिशुन सिंह, अमर यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।